HE Ranking: MMMUT ने प्राप्त किया विश्व में 61वां स्थान

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर ने HE हायर एजुकेशन रैंकिंग्स 2025 में दुनिया में 61वां स्थान हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में एमएमएमयूटी भारत में पांचवें और उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
HE हायर एजुकेशन रैंकिंग्स: क्या है खास?
HE हायर एजुकेशन रैंकिंग्स एक अंतरराष्ट्रीय संस्था हायर एजुकेशन क्वालिटी एंड एसेसमेंट काउंसिल द्वारा जारी की जाती है। यह रैंकिंग अन्य प्रणालियों से अलग है, क्योंकि यह केवल संस्थानों की पूर्व प्रतिष्ठा और ऐतिहासिक महत्व पर ध्यान देने के बजाय शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास जैसे कारकों को भी आधार बनाती है।
किन मानकों पर की जाती है रैंकिंग?
HE हायर एजुकेशन रैंकिंग्स में 25 प्रमुख मानकों पर विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है, जिनमें शामिल हैं:
- शोध गुणवत्ता
- अंतरराष्ट्रीयकरण
- छात्र सफलता और शिक्षण
- शिक्षक योग्यता
- वित्तीय प्रबंधन
- आईटी सुविधाएं एवं डेटा प्रबंधन
- यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स
- नवाचार और अकादमिक स्वायत्तता
- सामुदायिक प्रभाव और सामाजिक जिम्मेदारी
पिछले सालों की प्रमुख रैंकिंग्स में एमएमएमयूटी का प्रदर्शन
पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विभिन्न रैंकिंग्स में एमएमएमयूटी का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
NIRF 2024:
- तकनीकी संस्थानों में 84वां स्थान
- विश्वविद्यालय श्रेणी में 94वां स्थान
- सरकारी राज्य विश्वविद्यालयों में 40वां स्थान
QS रैंकिंग:
- दक्षिण एशिया में 292वां स्थान
- एशिया में 901वां स्थान
AD रैंकिंग: विश्वविद्यालय के 114 शोधकर्ताओं को स्थान मिला
IIRF रैंकिंग: बीबीए पाठ्यक्रम को
- भारत में 19वां स्थान
- उत्तर प्रदेश में पहला स्थान
टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे 2024: देश में 36वां स्थान
इंडिया टुडे बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2025: देशभर में 26वां स्थान
विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल
HE हायर एजुकेशन रैंकिंग्स 2025 में एमएमएमयूटी की शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी। यह रैंकिंग न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर संस्थान की पहचान को भी मजबूत करती है।
अद्यतन समाचार और शिक्षा जगत की ताजा जानकारी के लिए हमारें ग्रुप को जॉइन करें!
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


