UPI Payment Limit : सरकार ने फीचर फ़ोन यूपीआई की लिमिट बढ़ाई
नए साल के अवसर पर आरबीआई ने फीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए यूपीआई पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर 5000 रुपये के बजाय 10000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।

न्यूज़ डेस्क (नैंसी यादव): नए साल के अवसर पर आरबीआई ने फीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए यूपीआई पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर 5000 रुपये के बजाय 10000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।
आरबीआई ने यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ इस नए फीचर की सुरक्षा का भी ख्याल रखा है। इस फीचर्स में यूजर्स को OTP यानी one time password की भी आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे लेनदेन को और अधिक सुरक्षित किया जा सके।
यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाते है,जिससे यूपीआई के नए फीचर के जरिए उनकी वित्तीय लेनदेन में आसानी आएगी ।
क्या है यूपीआई ?
UPI ( Unified payment interface ) यह एक बैंकिंग सिस्टम है, जो मोबाइल प्लेटफार्म के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से आप बिना बैंक पर गए किसी भी बैंक खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं ।
क्या है UPI 123 pay?
यह एक ऐसी सेवा है, जो फीचर फोन पर बिना इंटरनेट कनेक्शन के काम करती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है लेकिन वह यूपीआई के माध्यम से वित्तीय लेनदेन करना चाहते हैं। यह यूपीआई यूजर्स के लिए बेहद सुविधाजनक है।


