Gorakhpur News : मानसिक मंदित बालकों के साथ एनएसयूआई ने मनाया बाल दिवस

Gorakhpur News गोरखपुर: एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को फल और बिस्किट वितरण कर बाल दिवस मनाया।
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों को फल और बिस्किट का वितरण किया गया।
बाल दिवस समारोह का आयोजन देश के भविष्य के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है। बच्चे राष्ट्र की बहुमूल्य सम्पत्ति होने के साथ ही भविष्य और कल की उम्मीद हैं, इसलिए उन्हें उचित देखरेख और प्यार मिलना चाहिए।
इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुशान्त शर्मा, प्रदेश महासचिव ऋषि यादव, प्रदेश महासचिव विख्यात भट्ट, अंकित पाण्डेय,सूरज यादव,रवि प्रकाश पाण्डेय, आयुष, साहिल,शिवम् वर्मा, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे ।


