Gorakhpur News: माँ को जान से मारने की धमकी देता है बेटा, माँ ने लिखाया एफआईआर

गोरखपुर (सुधांशु सिंह): गोरखपुर एम्स थाना अंतर्गत भगता गाँव के रहने वाली मीरा देवी ने अपने सगे बेटे पर जान से मारने के धमकी देने का आरोप लगाटी हुए एफआईआर दर्ज करवाया है।

गोरखपुर एम्स थाना अंतर्गत भगता गांव के निवासी सूरज निषाद पर उसकी माँ मीरा देवी ने जान से मारने की ध‌मकी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों से सूरज रोज शराब पीकर आता है और घरवालों से मारपीट और गाली-गलौज करता है।

बीते 15 अगस्त को सूरज शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी सहित गहर वालों से मारपीट करने लगाl जिसमें उसकी पत्नी को काफी चोटें आयीl तंग आकर उसकी माँ मीरा देवी ने एम्स थाने मे तहरीर दी l जाँच के बाद पुलिस ने उक्त मामले में  मामले में BNS की धारा 115 (2)  352 और 351 (3) के अंतर्गत FIR दर्ज करके उचित कार्यवाही भरोसा दिलाया है।

बता दे कि मीरा देवी के दो बेटे सूरज और निलेश हैं। पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी बेटों पर आ गई l परंतु सूरज को शराब की लत लग गईl वह रोज शराब पीकर घर वालों से मारपीट और गाली गलौज करता है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.