Corruption : मजदूरों का भुगतान फ़र्म में खाते में?

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक के दहला ग्राम सभा में 15वें वित्त आयोग द्वारा जारी बजट में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान गलत तरीके से एक फर्म के खाते में किया गया है, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई है। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

क्या था मामला?

जनवरी 2024 में दहला ग्राम सभा के अंतर्गत लालमन के घर से सोमई के घर तक भूमिगत नाली बनाई गई थी। इस कार्य के लिए मजदूरी का भुगतान एसके ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म के खाते में किया गया, जबकि यह भुगतान मजदूरों को सीधे मिलना चाहिए था। इस कार्य के लिए कुल 41,905 रुपये का भुगतान किया गया था।

इसके अलावा, पांचवे राज्य वित्त आयोग के तहत तीन हैंड पंपों का रीबोर किया गया था, जिसका वाउचर 25 जनवरी 2025 को जारी किया गया। इस कार्य के लिए कुल 90,300 रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन जांच में यह पाया गया कि भुगतान के लिए फर्जी बिल लगाए गए थे।

पंचायत राज अधिकारे ने दिए जांच का आदेश

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से मामले की जांच की गई और इसमें अनियमितताएं पाई गईं। ग्रामीणों ने इस प्रकार के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई। इस पर गोरखपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और मामले की गहनता से जांच की बात कही है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.