कुशीनगर: राज्यमंत्री ने किया दुर्गा मंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास, सनातन संस्कृति के जागरण में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

Kushinagar: State minister performed the Bhoomi Pujan and foundation stone laying of Durga temple, villagers showed enthusiasm in the awakening of Sanatan culture

– राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह बोले: “सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करना हमारा धर्म”

कुशीनगर, सेवरही: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत विकास खंड सेवरही के ग्राम पंचायत भूलिया अगरवां में शुक्रवार को दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास भव्य विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।

धार्मिक आस्था और संस्कृति का होगा नव निर्माण

राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आगे कहा कि मंदिर केवल पूजन स्थली नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम हैं। यह दुर्गा मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति, श्रद्धा और आध्यात्म का केंद्र बनेगा।


Read more: प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हाटा बुजुर्ग के लोग गदगद: ग्राम प्रधान कमलेश चंद होंगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की विशिष्ट अतिथि


ग्रामवासियों में उत्साह, भक्ति से गूंजा परिसर

भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न हुआ और क्षेत्रवासियों ने इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शामिल रहे:

निरंजन सिंह, बिट्टू सिंह, ब्लॉक प्रमुख सेवरही धनंजय तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता रमेश ब्याहुत, अवध विहारी, जवाहर लाल, पंकज मद्धेशिया, शिवनाथ पटेल, अमित मद्धेशिया, चंदन श्रीवास्तव.राहुनाथ कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, प्रभुनाथ यादव, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, मृत्युंजय, जन्मेजय, राजू जायसवाल आदि।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.