Deoria News : पीडीए चौपाल में दुसरे दिन भाजपा की गलत नीतियों के प्रति किया लोगों को आगाह

For the second day in PDA Chaupal, people were warned against the wrong policies of BJP.

Deoria News : पीडीए चौपाल के दुसरे दिन सपाइयों ने भाजपा की गलत नीतियों के प्रति लोगों को आगाह किया। दूसरे दिन का कार्यक्रम बरहज के बालू छापर में आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास व रोज़गार विरोधी है। वह ग़रीबों का हक़ छिनना चाहती है। आज जिस तरह से महँगाई बढ़ रही है उससे यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार को विकास रोज़गार व आम जनता से कुछ लेना देना नही है।

भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर सभी विभाग को प्राईवेट करती जा रही है। यह सरकार विकास तो कर नही कर रही लेकिन रोज़गार छिनने का काम कर रही है। इस दौरान चौपाल मे मुख्य रूप से अजित प्रसाद अनिश शर्मा विकेन्द्र यादव राहुल कुमार विकास यादव सतोष कुमार रूदल प्रसाद तारकेश्वर कुमार विवेक प्रसाद सुरेश राजभर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.