DDU Gorakhpur : एथलेटिक मीट का आयोजन 4 फरवरी से

अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो विमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला एथलीट के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला टीम एवं ओवर आल चैंपियन टीम को पुरस्कृत किया जाएगा

News Desk (अनूप कुमार पटेल) : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एथलेटिक मीट 2024-25 का आयोजन दिनांक 4 से 6 फरवरी तक विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय सहित सम्बद्ध महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे एवं समापन 6 फरवरी को अपराह्न 1:00 बजे होगा।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : तुम भाजपा में हो तुम्हारी क्या औक़ात है? की धमकी के बाद भाजपा नेता ने दर्ज कराई एफआईआर


उक्त जानकारी क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी और बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम को एथलेटिक मीट हेतु तैयार किया जा चुका है। इस प्रतियोगिता में 22 पुरुष एवं 22 महिला स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक खिलाड़ी 168 पदों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता हेतु विश्वविद्यालय परिसर की एथलेटिक्स टीम का चयन दिनांक 25 जनवरी को किया जा चुका है।

इसी क्रम में अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो0 विमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एथलेटिक मीट में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला एथलीट के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला टीम एवं ओवर आल चैंपियन टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के पुरुष शिक्षकों हेतु रस्साकसी एवं महिला शिक्षकों हेतु म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित होगी साथ ही मार्च पास्ट में श्रेष्ठ टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.