कुशीनगर: भाजपा मंडल पटहेरवा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का किया सम्मान
Kushinagar: BJP Mandal Pateharwa honored the family members of freedom fighter
पटहेरवा (कुशीनगर): भाजपा मंडल पटहेरवा के कार्यकर्ताओं और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने सोमवार को महुअवा गांव में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ऋषिदेव तिवारी के परिजनों का सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेनानी के प्रपौत्र नरेंद्र तिवारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Read more: गोरखपुर: मेहड़ा में खरीफ फॉर्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की विशेष जानकारी
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पटहेरवा अमलेश तिवारी, रामबृक्ष गिरी, कन्हैय्या शर्मा, अभिषेक तिवारी और अखिलेश तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


