Bengal Rape Case: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की छात्राएँ उतरी सड़क पर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ कुकृत्य कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मामला सीबीआई के पास है। सीबीआई लगातार जाँच कर रही है ।

गोरखपुर (अरुण राय): बंगाल की महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के ख़िलाफ़ डीडीयू गोरखपुर विश्विद्यालय की कला संकाय की छात्राओं ने रैली निकाली।

छात्राओं ने दोषियों को कठोर सजा देने की माँग की है। उन्होंने महिलाओं के जागरूकता के बात कही। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। अपनी सामाजिक स्थिति को सुधारना होगा तभी उनके साथ ऐसे कुकृत्य नहीं होंगे।

विश्वविद्यालय परिसर से पल्लवी शर्मा और अदिति तिवारी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने रैली निकालकर समाज के सभी वर्गों के लोगों से महिला सुरक्षा की अपील की।

अदिति ने कहा कि आए दिन हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर लोगों को संजीदगी के साथ लड़कियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित होने तथा बढ़-चढ़ कर आगे आने से ही सामाजिक स्थिति में बदलाव आएगा।

इस रैली में सानिया सिद्दीकी, अदिति मिश्रा, दीपांशी गुप्ता, रितु सिंह, सुप्रिया मिश्रा, साक्षी कसौधन सहित अन्य छात्राएँ शामिल रही।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.