स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: विकास खण्ड भदौरा में खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान



सेवराई। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। विकास खण्ड भदौरा में खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह के नेतृत्व में समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया l
यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक निरन्तर विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहा है l
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता लोगो को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना।लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना।और साथ ही स्वच्छता अभियान में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना।स्वच्छता बनाए रखने से स्वास्थ्य जीवन जीने में मदद मिलती है।बीमारियों से बचा जा सकता है।स्वच्छता से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।
इस अभियान में एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद,मिन्हाज खान, विपुल सिंह, विकास सिंह,सचिव समीर राय, नवीन यादव, नगीना राम, कमल कांत सिंह, संजना सिंह,राजीव शर्मा, जोखन कुशवाहा, अलोक पाण्डेय, अनुरोध वर्मा, सौरभ मिश्रा,सफाई कर्मी सिंहासन राम, रियाज अंसारी, जहाँगीर समेत काफ़ी संख्या मे सफाई कर्मचारी मौजूद थे l


