सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या मामले में पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक,कार्यवाही की मांग की

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सुमन्त सिंह सकरवार के अध्यक्षता में सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या मामले में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सेवराई को सौंपा, हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को हुई नृशंस हत्या के मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोशिएशन गाजीपुर की शाखा सेवराई के अध्यक्ष सुमन्त सिंह सकरवार के नेतृत्व में पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एसडीएम सेवराई के माध्यम से पत्रक सौंपा है। दिए गए पत्रक में चार सूत्रीय मांगे रखा गया हैं। गौरतलब हो कि विगत 8 मार्च 2025 को जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। 40 वर्षीय राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिससे सभी पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक पत्रकारों पर इस तरह के हमले होते रहेंगे? क्या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। मामले में सेवराई पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष
सुमन्त सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। जिस पर एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ने सभी पत्रकारों के इस मांगो को जायज ठहराते हुए उच्चाधिकारियों से पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने पत्रकार के नृशंस हत्या पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है।
इस मौके पर शैलेन्द्र चौधरी, विवेक सिंह विक्की, मारूफ अहमद खान, इन्द्रासन यादव आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

Don't try, this is illigal.