शॉर्ट शर्किट की चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

सेवराई। तहसील क्षेत्र गहमर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव में सोमवार की शाम बिजली के द्वारा हुए शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से फसल अवशेष में आग लग गई देखते ही देखते यह आज इतना विकराल रूप से फैली कि पास के ही ठाकुर बारी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले लिया लोगों के द्वारा तमाम प्रयासों के बावजूद भी करीब एक बीघा
की खड़ी फसल जलकर राख हो गई इसके साथ ही नौबत कुशवाहा के खलिहान में लगाए गए दर्जनो छोटे पेड़ भी पूरी तरह से जलकर राख हो गए। लोगों ने तहसील प्रशासन को घटना से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।
लोगों ने बताया कि जर्जर तार की वजह से आए दिन कोई ना कोई घटना दुर्घटना होते रहती है कई बार बिजली विभाग को जर्जर तार बदलने की शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार की शाम खेतों में तेज धड़कते आज देख पास के ही कुछ युवाओं ने उसे बुझाने का प्रयास किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लेकिन लोगों के लाख प्रयास के बावजूद भी आज नहीं बुझ सका और कई किसानों के खड़ी गेहूं की फसल सहित फसल अवशेष भी जलकर राख हो गए। किसानों ने बताया की फसल अवशेष जल जाने के कारण पशु चारा के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
इस मामले में तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हल्का लेखपाल को निर्देशित कर जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


