शारदीय नवरात्र के छठवें दिन मां कामाख्या धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सेवराई। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात क्षेत्र के मां कामाख्या धाम पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लगी रही। यूपी एवं बिहार के दूरदराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर अपने परिवार के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लिया । अल सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा । दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए दर्शन करने जा रहे थे। वही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्र अपने हमराहीयो के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते नजर आए । मंदिर के महंत आकाश तिवारी के मुताबिक करीब दस हजार लोगों ने मां के दर्शन पूजन किए।


