योग नैचुरोपैथी से जीवन होगा सुखद – योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति

न्यूज़ डेस्क (अरुण राय): ओम फिटनेस योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति ने वाराणसी में आयोजित युवा चिंतन संगोष्ठी में युवाओं को योग कराया। यह कार्यक्रम युग निर्माण गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया।
योगाचार्य धर्मेन्द्र ने योग की महत्ता को बताते हुऐ एक्यूप्रेसर क्लिपिंग थेरेपी हास्य थेरेपी को भी विस्तृत रूप से प्रत्यक्ष अनुभव कराया तथा योग के संग नेचुरोपैथी चिकित्सा का भी गिरीश चंद्र ने वर्णन किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ आशीष सिंह , प्रांतीय प्रकोष्ठ प्रभाकर सक्सेना जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमे 19 जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता ने प्रतिभाग लिए।

योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति अबतक 24 जिलों में योग संदेश दे चुके हैं। उनका उद्देश्य भारत में विश्व शान्ति लाने के लिए प्रत्येक जिलों व राज्यों मे जाकर ऋषियों मुनियों द्वारा दिए गए योग ,आयुर्वेद चिकित्सा को निशुल्क विस्तार करना है ।
कार्यक्रम का संचालन कुशीनगर युवा प्रकोष्ठ अतुल श्रीवास्तव जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में जोन समन्वय श्री मानसिंह वर्मा , रितेश पांडे , विनय कुमार मल , रविंद्र , राकेश व कृपा शंकर मिश्रा और अन्य लोग उपस्तिथ रहे।