बार एसोसिएशन सेवराई ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का किया घोषणा,अधिवक्ता पर साजिश के तहत मुकदमा करने का आरोप

सेवराई।स्थानीय तहसील में बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता भोला सिंह यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याज अहमद खाँ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

थाना रेवतीपुर के एसएचओ द्वारा अधिवक्ता भोला सिंह यादव पर धारा 129जी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बार एसोसिएशन का आरोप है कि यह कार्रवाई साजिश के तहत की गई है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक भोला यादव पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता, तब तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। एसोसिएशन ने जिले के अन्य बार संघों से भी सहयोग की अपील की है।

बैठक में महासचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा, मोहन लाल चौधरी, राम सेवक पासवान, राजेश प्रसाद राम, उमेश प्रताप सिंह कुशवाहा, पारस नाथ सिंह, पूनम सिंह यादव, हैदर अली खान, जितेंद्र उपाध्याय और वारिस अली अंसारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.