बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय का सेवराई तहसील में भव्य स्वागत

सेवराई । बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी विनोद कुमार पांडेय का शुक्रवार को स्थानीय सेवराई तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगमन पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और आगामी चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सेवराई बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार पांडेय लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। न्यायिक कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान से लेकर अधिवक्ता कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी बनाने तक, वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बार काउंसिल का सदस्य चुने जाने के बाद पांडेय अधिवक्ता हितों की आवाज को और बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि पांडेय न केवल संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि युवाओं को प्रोत्साहित करने और अधिवक्ताओं के सम्मान व सुविधा बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में वकालत पेशे से जुड़े लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जो उनकी समस्याओं को उच्च स्तर पर प्रभावी तरीके से उठा सके। विनोद पांडेय इस जिम्मेदारी के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।

स्वागत समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याज खां, अशोक सिंह, दयाशंकर सिंह, मनोज पांडेय,सुरेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र राम, उपेंद्र उपाधयाय, पंकज तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विनोद पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता समुदाय के उत्थान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.