फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रामीण मिनी स्टेडियम मिर्चा में 22 सितंबर को ओपन ट्रायल का होगा आयोजन

दिलदारनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामीण मिनी स्टेडियम मिर्चा में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। टेक्ट्रो लखनऊ फुटबॉल क्लब द्वारा एआईएफएफ यूथ आई-लीग के लिए ओपन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से मिर्चा स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। इस ट्रायल में तीन आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। अंडर-14 के लिए 2012-13, अंडर-16 के लिए 2010-11 और अंडर-18 के लिए 2008-09 में जन्मे खिलाड़ी योग्य हैं।

खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लानी होगी। पंजीकरण के लिए खिलाड़ी क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह ट्रायल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है।

Don't try, this is illigal.