पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप, कार्यवाई के निर्देश

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र में धात्री महिलाओं को पुष्टाहार वितरण न किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रंजू द्विवेदी ने संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे ब्लॉक में पुष्टाहार वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सुपरवाइजरों को भी निर्देशित किया है।

बाल विकास परियोजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को पुष्टाहार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। हालांकि, भदौरा ब्लॉक के अधिकांश गांवों से पुष्टाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। लाभार्थियों का आरोप है कि वितरण केवल फोटो सेशन तक सीमित रहता है। वर्षा देवी और गायत्री देवी जैसी कई लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से पुष्टाहार नहीं मिला है।

लाभार्थियों ने जब बाल विकास परियोजना कार्यालय में शिकायत की, तो उन्हें जल्द पुष्टाहार देने का आश्वासन मिला, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीधे सीडीपीओ रंजू द्विवेदी से शिकायत की। इस लापरवाही पर सीडीपीओ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित मुख्य सेविका को भी अपनी देखरेख में पुष्टाहार वितरण प्रणाली को पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने को कहा है।

इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजू द्विवेदी ने बताया कि धात्री महिला लाभार्थियों को पुष्टाहार न देना एक बड़ी लापरवाही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कुछ तकनीकी समस्या को ऐसी स्थिति का कारण बताया है। सीडीपीओ ने लाभार्थियों को जल्द पुष्टाहार वितरित करने का निर्देश दिया है और संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.