नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाई, मौत से गांव में मातम

दिलदारनगर (गाज़ीपुर)। थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में बुधवार को उस समय कोहराम मच गया जब कर्मनाशा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरमान (14) और रहमान (10) पुत्रगण सेराज खां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दिलदारनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई बुधवार दोपहर गांव के किनारे बह रही कर्मनाशा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में खुद ही पानी में समा गए। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को दिलदारनगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.