देवकली गांव स्थित घोसवल ब्रह्म स्थान पर वार्षिक पूजा विधि विधान एवं हर्ष उल्लास के साथ हुई संपन्न

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवकली गांव स्थित घोसवल ब्रह्म स्थान पर वार्षिक पूजा विधि विधान एवं हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुई। जहां लोकगीत कलाकारों के द्वारा मधुर आवाज में अपनी गीतों से वाह वाही लूटी गई। वही ग्राम प्रधान रामप्रवेश मौर्य एवं अन्य श्रद्धालुओं के जन सहयोग से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आये श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
गौरतलब हो कि जन्माष्टमी के एक सप्ताह बाद भादो (भादप्रद) माह में देवकली गांव स्थित घोसवल ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजा किया जाता है। मान्यता है कि इस महीने में पूजा पाठ करने से बाबा प्रसन्न होते हैं व लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके साथ ही भारी बारिश होती है जिससे किसाने की फसलों को जहां रोगों से बचाव होता है। उसके साथ ही अधिक पैदावार भी बढ़ती है जिससे किसानों में खुशहाली आती है।
ब्रह्म बाबा के मंदिर परिसर में आज संगीतमय भजन कीर्तन के साथ वार्षिक पूजा संपन्न हुई। इस दौरान दुर दराज से आए लोकगीत कलाकार प्रमोद व्यास व गुड्डू व्यास ने अपनी आवाज की जादू से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर विवश कर दिया। वहीं लोगों की जन सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने महाप्रसाद का ग्रहण किया।
इस मौके पर जयप्रकाश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, सोनेलाल गुप्ता, चंद्रशेखर राजभर, नथुनी चौधरी, रामप्रवेश मौर्य, हरकेश कुशवाहा, अमित कुमार, अशोक कुशवाहा, अरुण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


