दिव्यांग बच्चों के लिए 11 जुलाई को भदौरा ब्लॉक पर विशेष शिविर का आयोजन

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुपालन में माननीय अध्यक्ष, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (आईसीजेएस) न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार, दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए जनपद के प्रत्येक विकास खंड पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर की तिथि और स्थान

शिविर का आयोजन भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर नगरीय क्षेत्र दिलदारनगर के लिए 11 जुलाई 2025 को दिन में 11बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं। आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण-पत्र,आधार कार्ड,
बैंक पासबुक,दो फोटो,
मोबाइल नंबर के साथ आना होगा।

आयोजन के बारे में जानकारी

एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु आयोजित किए जा रहे इस शिविर में भाग लेने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। शिविर का आयोजन विकास खंडवार किया जा रहा है, और प्रत्येक विकास खंड में शिविर की तिथि और स्थान अलग-अलग है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.