दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के बैनर तले भदौरा ब्लॉक पर 53 लोगों का हुआ चयन

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक परिसर मे शासन के निर्देश के क्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के बैनर तले शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 53 आवेदन मिले।
समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांश राय ने बताया कि भदौरा विकास खण्ड पर शिविर का आयोजन कर दिव्यांगजनो के चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतू विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में दिव्यांगजनों के संरक्षक, अभिभावक उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा के नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460), निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करायें। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सक मौजूद रहे।

विभागीय जांच अधिकारियों के द्वारा कुल 53 आवेदन की जांच की गई। इस दौरान लीप्रोसी, ब्लाइंड और लोको मोटर से पीड़ित आवेदकों को चिन्हित किया गया। इस मौके पर दिव्यांग कल्याण विभाग गाजीपुर के अधिकारियों के साथ समाज कल्याण अधिकारी भदौरा दिव्यांश राय एवं अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.