दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो तस्कर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो अभिक्तों के पास से 32.89 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 18,880 रुपए पाया गया ।

उपनिरीक्षक नवीन कुमार रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर व उप निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्रा साथ स्टाफ जीआरपी दिलदारनगर संयुक्त रूप से दिलदारनगर प्लेटफार्म संख्या 01 पर गश्त कर रहे थे। कि आरक्षी हरिशंकर कुमार, आरक्षी राम जी ठाकुर आरपीएफ दिलदारनगर साथ प्रआ राज किशोर पांडे सीआइबी दानापुर जो की पहले से चेकिंग करते हुए गाड़ी संख्या 03204 डाउन में चेकिंग करते हुए दिलदारनगर आ रहे थे। कि सूचना पर गाड़ी संख्या 03204 डाउन में कुछ लोग शराब लिए हुए बैठे हैं। उक्त सूचना के अनुपालन में गाड़ी संख्या 03204 मोमो के प्लेटफार्म संख्या एक पर आने के पश्चात प्लेटफॉर्म संख्या 01 के फुट ओवर ब्रिज के पास लगे बोगी को चेक किया गया तो ट्रेन के अंदर से दो व्यक्ति साथ 3 पिट्ठू बैग में अवैध शराब लिए हुए मिले बाद शराब की पुष्टि होने पर पकड़े गए। पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सनी देओल कुमार (19) निवासी गोपाल डेरा, थाना डुमराव, जिला बक्सर एवं अश्वनी कुमार, (28) वर्ष निवासी कुमरार, थाना अगम कुआं, जिला पटना( बिहार) बताया। दोनो के पास से तीन पिठ्ठू बैग में कुल 32.89 लीटर अवैध शराब जिसका बाजार मूल्य 18,880 रुपए बरामद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेचते है तथा हम लोगों को अच्छा मुनाफा हो जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

इस बाबत आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि दो अभियुक्तों के पास से तीन पिठ्ठू बैग से 32.89 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 18,880 रुपए है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.