दिलदारनगर – देवल मार्ग पर तेज बारिश की वजह से सड़क पर झुका पेड़, राहगीरों को आने जाने में हो रही परेशानी

 

…….सड़क के दोनो तरफ जंगल झाड़ी से कुछ दूरी पर नहीं देता दिखाई,विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता…….

 

सेवराई । स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल–दिलदारनगर मुख्य मार्ग जो बिहार बॉर्डर को जोड़ता है। बुधवार की रात में मूसलाधार बारिश होने की वजह से मुख्य मार्ग पर अमौरा व कैथी गांव के समीप सड़क किनारे एक बबूल का विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच झुक गया । यह झुका हुआ पेड़ अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी और खतरे का कारण बन चुका है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन बिहार बॉर्डर से गुजरते हैं, लेकिन पेड़ के झुक जाने के कारण अब वाहन चालकों को सड़क पार करने में कठिनाई हो रही है। सड़क के दोनो किनारों पर जंगल झाड़ी हो गया है कि कुछ दूरी पर दिखाई नहीं देता है। जिससे किसी न किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। साथ ही, रात के अंधेरे में यह और भी खतरनाक बन जाता है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय ग्रामीण विपुल सिंह, प्रिंस सिंह, ललित तिवारी, रामदयाल यादव, मुन्ना यादव, ताहरीख खान, फिरदौस खान, भोलू खान, लक्ष्मण राम, सुखारी राम आदि ने बताया कि सड़क पर पेड़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है।और दोनो तरफ इतना जंगल झाड़ी हो गया है कि कुछ दिखाई नहीं देता है। यह पेड़ इतना नीचे झुक गया है कि कभी भी पूरी तरह सड़क पर गिर सकता है। इससे न केवल रास्ता अवरुद्ध हो सकता है, बल्कि जान-माल की भी हानि हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ को रास्ते से हटवाएं ताकि आवागमन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इससे आमजन में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके और कोई अप्रिय घटना होने से रोका जा सके।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.