ट्रेन से कटकर रेलवे पेन्ट्रिकार कर्मचारी की मौत,शव को लिया कब्जे में



सेवराई । गहमर कोतवाली अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड पर बारा कलां हॉल्ट स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर पश्चिम तरफ डाउन ट्रेक पर पोल संख्या 679/18 के पास किसी ट्रेन से गिरने के बाद कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
इसकी सूचना किसी ने गहमर स्टेशन मास्टर को दिया।स्टेशन मास्टर की सूचना पर गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पहले स्थानीय लोगो से पूछताछ किया।
जब उसकी तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक रेलवे आईडेंटि कार्ड्स प्राप्त हुआ । उससे मालूम हुआ कि वह एक रेलवे खानपान व्यवस्था में राजधानी तथा सताब्दि ट्रेन की पेन्ट्रिकार कर्मचारी है तथा उसका नाम जितेन्द्र भर पुत्र सूरज भर ग्राम छूराती जिला रोहतास बिहार का रहने वाला है।वह ट्रेन से कैसे गिरा, कब गिरा नहीं मालूम हो सका । गहमर कोतवाली पुलिस दिन के बारह बजे लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।


