गोरखपुर: वीपार्क में डांडिया का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उत्सव का उठाया आनंद

गोरखपुर(अरुण राय): रविवार को ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा विंध्यवासिनी पार्क, मोहद्दीपुर में आयोजित निशुल्क डांडिया गरबा महोत्सव में उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग सम्मिलित रहे और सभी ने डांडिया की थाप पर झूमकर गरबा नृत्य का आनंद लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य योग और सांस्कृतिक परंपरा को एक मंच पर लाना था, ताकि लोग स्वास्थ्य, खुशहाली और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहें। सिर्फ इतना ही नहीं कार्यक्रम में पवन उजाला राधे कृष्ण की झांकी द्वारा दही व होली मिलन भी डांडिया संग किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विभिन्न महिला प्रभारियों — महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, तरुणा चेतनानी, शोभा पांडे, सपना मोहन गुप्ता, लूसी मौर्या, धर्मेंद्र , परी, सोनू मौर्या, प्रेम चौरसिया, रंजना, किरण, पूनम गुप्ता, मंजू कुशवाहा, आशा त्रिपाठी, उषा, सुभावती,  ज्योति,  सरिता त्रिपाठी, सरिता यादव, विनोद जायसवाल, मुकेश साहनी, संतोष, संजय , सोहन, सरिता अग्रवाल, अनिता दास, शालिनी , रंजना, विजयलक्ष्मी, मंचन, संगीता, सूर्यमणि तथा अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

ओम फिटनेस योग संस्थान के संस्थापक योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को तनावमुक्त करने और समाज में सामूहिक सौहार्द बढ़ाने का माध्यम हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, प्रभारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया व सभी को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ उत्सव का समापन किया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.