गहमर पुलिस और स्वाट टीम ने इंडियन ओवरसीज बैंक राबरी मामले में एक अभियुक्त को मुठभेड़ में मार गिराया

सेवराई। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक राबरी के मामले में एक अभियुक्त को गहमर पुलिस और स्वाट टीम ने गहमर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में मार गिराया जबकिं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह 4 बजे को चौकी इंचार्ज विवेक पाठक द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था कि एक मोटरसाइकिल पर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को मुंह बांध कर आते देख रोकने का प्रयास किया गया किंतु बाइक सवार तेज गति से पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बोर्डर की ओर तेज गति से भागने लगे। जिसके पश्चात चौकी इंचार्ज द्वारा पूर्व से ही बिहार बोर्डर पर स्वाट/ सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर मौजूद को जरिए दूरभाष सूचना देते हुए पीछा किया । इस सूचना पर स्वाट/ सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा उपरोक्त बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गई। वापस पुनः मोटरसाइकिल मोड़ कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने का प्रयास किए ।आगे रास्ता न होने पर उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गाड़ी छोड़ कर पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से एक बदमाश द्वारा फायर किया जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना आत्मरक्षा संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु CHC भदौरा तत्काल भेजा गया। तत्पश्चात डॉक्टर द्वारा गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर किया गया । जिला अस्पताल डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। उक्त आरोपी की पहचान सन्नीदयाल पुत्र नंदलाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रुप में हुई। आरोपी के पास से01 अदद पिस्टल 32mm,06अदद खोखा कारतूस 32mm , 02 अदद जिंदा कारतूस 32mm,चोरी किया हुआ सफेद धातु , चोरी किया हुआ ₹35500रुपए बरामद ,1 अदद मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना बरामद किया गया।
इनसेट खबर….


सेवराई । इंडियन ओभरसीज बैंक राबरी के आरोपी नंदलाल के खिलाफ लखनऊ में दो मामले नामजद है जबकि अन्य मामलों की जानकारी एवं उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि पता करने के लिए गहमर थाने की एक टीम उसके पैतृक गांव अमलीया थाना असरगंज जनपद मुंगेर गई हुई है।

