कार्य बहिष्कार करते हुए लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम सेवराई को सौंपा पत्रक

सेवराई। तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ के द्वारा फतेहपुर में एक लेखपाल के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सेवराई को सौंपा।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जनपद फतेहपुर में कार्यरत 2024 बैच के लेखमाल सुधीर कुमार की शादी दिनांक 26 नवबर 2025 को नियत थी। यह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहा था किन्तु तहसील अधिकारियों द्वारा एसआईआर डयूटी के नाम पर उसे छुटटी नहीं दी गई। शादी की व्यवस्ता के कारण दिनाक 22 नवबर को सुधीर लेखपाल एसआईआर की बैठक में उपस्थित न होने के कारण ईआरओ संजय कुमार सक्सेना द्वारा निलंबित करवा दिया गया। बताया कि डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार सक्सेना एवं नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम, लेखपाल सुधीर कुमार के घर पहुंचे और कहा कि एसडीएम साहब ने कहा है कि एसआईआर एवं अन्य कार्य पूरा कर दे अथवा पैसे देकर किसी अन्य से करवा दे नहीं तो अभी तो निलम्वन हुआ है फिर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। आए दिन की फटकार, शादी के लिए छुटटी न मिलने और निलम्बन के कारण पहले से ही तनाव में चल रहा सुधीर लेखपाल वर्खास्तगी की धमकी सुनकर अधिक तनाव में आत्म हत्या जैसा अनपेक्षित कदम उठा बैठा और एक साथ दो घर उजड़ गये।
जिला अध्यक्ष जनक कुमार यादव ने कहा कि उक्त घटना आत्महत्या नहीं अपितु असवेदनशीलता द्वारा कारित हत्या प्रतीत होती है। लेखपाल संघ ने मामले में संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है सहायता की भी अपील की है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप,अमरेंद्र कुमार ,शेषनाथ कुशवाहा,मो वसीम खान,चंद्रदीप यादव,पंकज कुमार,दानिश सईद,फिरोज, उपेंद्र कुमार, सुनील कुमार भारती, दयाशंकर, रमाशंकर, पीयूष सिंह, जीतलाल चौधरी, जनक कुमार यादव, छोटेलाल, पवन कुमार यादव, सिद्धनरायन उपाध्याय, संजय कुमार उपाध्याय, पवन यादव,रामेश्वर,रिषिकेश राम,सुधांशु प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।


