ओएचई वायर में आई खराबी,डेढ़ घंटे तक डाउन लाइन रहा बाधित, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस खड़ी रही दिलदारनगर स्टेशन पर

दिलदारनगर (गाजीपुर) : रेलवे के ओएचई वायर में खराबी आ जाने की वजह से बिहार के बक्सर और डुमरांव के बीच में डाउन मगध एक्सप्रेस को तकरीबन एक घंटे रोकना पड़ा। बाद में बक्सर से दूसरा इंजन भेज कर ट्रेन को आगे ले जाया गया और फिर डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया तथा तकनीकी खराबी दूर कर उसे आगे रवाना किया। गया इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटे तक डाउन रेलवे लाइन पर परिचालन प्रभावित रहा।स्थानीय स्टेशन पर नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस खड़ी रही
।वही दरौली में नई दिल्ली मालदा टाउन स्पेशल,धीना में ब्रह्मपुत्र मेल खड़ी रही।
दिल्ली से चलकर इस्लामपुर को जाने वाली 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस 10:36 पर बक्सर से खुली लेकिन बरुना रेलवे स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही ओएचई वायर में पावर सप्लाई नहीं होने के कारण रुक गई और पेंटो डाउन हो गया। बाद में पेंटो को दोबारा वायर में टच कराया गया लेकिन तेज आवाज आने के कारण दोबारा उसे डाउन कर लिया गया और ट्रेन को वही रोकने का निर्देश कंट्रोल के द्वारा दिया गया। बाद में बक्सर से अतिरिक्त इंजन को भेज कर ट्रेन को डुमरांव ले जाया गया जहां तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया ट्रेन रवाना होने के बाद 12:16 बजे से डाउन रेलवे लाइन पर परिचालन सामान्य हो सका।स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि ओएचई वायर में सप्लाई बंद होने से डाउन रेलवे लाइन पर डेढ़ घंटे तक परिचालन बाधित रहा।


