उत्थान समिति के आग्रह पर एसडीएम ने वादकारियों की हित को देखते हुए मुकदमो की सुनवाई की

 

सेवराई। तहसील कार्यालय में आज गुरुवार को उस वक़्त हंगामा हो गया जब अधिवक्ताओं के प्रस्ताव के बावजूद अधिकारी उत्थान समिति के आग्रह पर एसडीएम ने वादकारियों की हित को देखते हुए मुकदमो की सुनवाई शुरू कर दी। जिस पर अधिवक्ता भड़क गए उन्होंने एसडीएम कोर्ट में ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें समझा बूझाकर मुकदमों की सुनवाई जारी कर दी।

 

वही वादकारी उत्थान समिति के महामंत्री अश्वनी राय ने बताया कि अधिवक्ताओं के द्वारा प्राय: किसी न किसी कारण न्यायिक कार्य से विरत रह रहे हैं। जिससे वादकारियो को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। आज गुरुवार को एसडीएम कोर्ट की सुनवाई का समय निहित था। जिसके लिए तहसील क्षेत्र के दूर दराज से गांव से फरियादी सुनवाई के लिए आए हुए थे लेकिन अधिवक्ताओं के द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

 

जिस पर वादकारी उत्थान समिति एवं फरियादियों के आग्रह पर एसडीएम सेवराई संजय यादव ने स्वर्णिम फैसला लेते हुए मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी। जिससे वादकारियों और फरियादियों में हर्ष वयाप्त है। सभी फरियादियों ने एसडीएम की इस फैसले का भरपूर स्वागत किया है। वादकारी अरशद हुसैन खान ने बताया कि हम अपने मुकदमे के फैसले के लिए सेवराई तहसील मुख्यालय आए हुए थे लेकिन अधिवक्ताओं के द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए मुकदमा की सुनवाई टाली जा रही थी। जिस पर एसडीएम ने बेहतर फैसला लेते हुए बिना अधिवक्ताओं के ही पक्ष विपक्ष की मौजूदगी में वादों के निस्तारण के लिए सुनवाई शुरू कर दी। जो फरियादियों के हित में है।

 

वही इस संदर्भ में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि वाद कारियो के आग्रह पर अधिवक्ताओं के बगैर ही फरियादियों के मुकदमों की सुनवाई की गई है। आज गुरुवार को चले कोर्ट में करीब 125 मुकदमों की सुनवाई की गई। जिसमें करीब 15 मुकदमों पर फैसला लिया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.