इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में पूरे भारत में आठवीं रैंक पाने वाले गहमर निवासी सनीश सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

सेवराई। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में पूरे भारत में आठवीं रैंक लाने वाले गहमर निवासी सनीश सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत। गहमर के संभल राय पट्टी के मूल निवासी एवं वर्तमान में सौदागर सिंह के डेरा सायर के रहने वाले भारतीय सेना से सेवा निवृत्त भीम सिंह के पुत्र सनीष सिंह ने यूपीएससी के तहत इंडियन फारेस्ट सर्विस में पूरे भारत में आठवीं रैंक लाकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपने लाल की इस उपलब्धि से गदगद ग्रामीणों ने इनका जोरदार स्वागत किया । ज्ञात हो कि सनीष की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नागपुर से हुई उसके बाद उन्होंने बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एनआईटी पंजाब से किया उसके बाद एमटेक आईआईटी मुंबई से कर ये देश की कई कंपनियों में डाटा इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहे। सनीष ने बताया कि पिता और भाई को देश सेवा करते देखा मेरे मन में भी देश के प्रति कार्य करने की प्रेरणा जागृत हुई और मैं यूपीएससी का तैयारी शुरू कर दिया। यूपीएससी के 6 अटेम्प्ट में सनीष ने दो अटेम्प में मेंस क्वालीफाई किया और आईएफएस के प्रथम प्रयास में इन्होंने देश में आठवीं रैंक लाई। घर वापसी पर ग्रामीणों ने इनका भव्य स्वागत कर गाजे बाजे और डीजे के साथ खुली जिप्सी पर घर से मां कामाख्या धाम दर्शन को ले गए। इस दौरान लोगों ने सनीष को बधाई दिया। जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने सनीष का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अब ऊंचे पदों की ओर विराजमान होने लगे हैं यह खुशी की बात है सनीष की इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उक्त अवसर पर गहमर प्रधान बलवंत सिंह वाला, संतोष यादव, सिंकु सिंह, कुणाल सिंह, सुधीर सिंह, गोलू, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.