अवैध अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील,संचालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, मचा हड़कंप



सेवराई। ताड़ीघाट बार मार्ग पर बसूका मोड़ के पास स्थित श्री गणेश हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल को सील कर दिया है।
जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय आनंद के नेतृत्व में शनिवार को यह कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और चिकित्सकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। जांच में यह भी पाया गया कि अस्पताल में मौके पर एक भी डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं पाया गया।वही एक ऑपरेटेड मरीज भर्ती पाई गई जिसको डिस्चार्ज करवा कर घर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले ही दस्तावेज जमा करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया था।जिसको निर्धारित समय में कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करने पर अस्पताल को अवैध घोषित कर सील कर दिया गया।और साथ अस्पताल संचालक के खिलाफ ऍफ़आईआर भी दर्ज कराई गई है।
यह कार्यवाही हाल ही में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मृत्यु के मामले के बाद की गई है।स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के भदौरा सीएचसी प्रभारी डॉ0 धनंजय आनंद, डॉ आरo के सिंह, अखिलेश, चंद्रप्रकाश, चंदन ,रोहित मौजूद रहे।
