अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेवराई तहसील क्षेत्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

सेवराई (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सेवराई तहसील क्षेत्र में उत्साह एवं उमंग के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित योग शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

सेवराई तहसील मुख्यालय परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व योग प्रशिक्षक अजय कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम संजय यादव के साथ तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

एसडीएम संजय यादव ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को शांत व एकाग्र भी करता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

वहीं भदौरा ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों एवं अन्य लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इसी क्रम में कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सेवराई में प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके बाद वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत एवं उज्जायी सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास करने, शाकाहारी भोजन अपनाने तथा धूम्रपान सहित अन्य बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस मौके पर नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी,पंकज कुमार एडीओ आई एस बी जगदीश केशरी,एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, एपीओ विनय कुमार दुबे, बी ओ पी आर डी वकार खान,राजस्व निरीक्षक मार्तंड कुमार,मो रियाज,अवधेश कुमार यादव, डी एस कुमार,पीयूष कुमार सिंह,अशोक श्रीवास्तव,फिरोज खान,चंद्रशेखर भारती,पवन कुमार,धर्मेंद्र यादव,नितेश सिंह, संतोष सिंह,सौरभ मिश्रा,नितेश कुमार,जोखन कुशवाहा,संगीता कुशवाहा ,निधि पाण्डेय,सुनीता देवी सहित ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.