कुशीनगर: लिटिल फ्लावर स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत, नाटक, व्याख्यान और नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं आकृति, साक्षी और खुशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि सरस्वती वंदना का सुंदर प्रदर्शन सिमरन, मान्या, आराध्या और राधिका ने किया।
Read Also : Kushinagar : सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के साथ मारपीट, टोल कर्मियों पर गंभीर आरोप
छात्रों के बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-
शिव तांडव – शिवम पासवान और तन्य श्रीवास्तव ने जोशपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी।
-
राम आए हैं – आकृति सुर्यांशी, आकृति और अरोही ने यह भव्य गीत प्रस्तुत किया।
-
डांस परफॉर्मेंस – अनन्या गुप्ता ने खूबसूरत नृत्य पेश किया।
-
नाटक प्रस्तुति – आंचल, सौम्या और समिति ने समाज को संदेश देने वाला नाटक प्रस्तुत किया।
-
मद्रासी डांस – बच्चियों की इस प्रस्तुति को दर्शकों की जबरदस्त सराहना मिली।
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि रामानन्द सिंह ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में सहायक होते हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज खेल, संगीत और नाटक के माध्यम से भी बच्चे उच्च पदों तक पहुंच रहे हैं।
विद्यालय टॉपर्स को किया गया पुरस्कृत
समारोह में विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह, रामबचन सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, रामरेखा सिंह, मनीष रूंगटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


