सिनर्जी कैंसर इंस्टिट्यूट गोरखपुर ने कैंसर अवेयरनेस कार्यशाला का किया आयोजन

गोरखपुर (अनुराग मिश्र): गोरखपुर में कैंसर के इलाज के लिए प्रसिद्ध सिनर्जी कैंसर इंस्टिट्यूट ने कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन मोहद्दीपुर के रेडिसन ब्लू होटल में किया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ सौरभ मिश्रा ने बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है इसकी जितनी जल्दी जानकारी हो इलाज उतना ही सफल होता है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैंसर हमारी लाइफस्टाइल के चलते तो होता ही है लेकिन सबसे बड़ा कारण अनुवांशिक कारण है जिसकी तरफ़ किसी का ध्यान नहीं जाता है। सामान्यतः 20-25 % कैंसर का कारण अनुवांशिक है। कैंसर के जल्दी पहचान होने से इसका इलाज काफ़ी हद तक संभव है।

इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पूनम टंडन ने कहा कि कैंसर पर रिसर्च में बहुत आगे बढ़ने के जरूरत है ताकि बेहतर से बेहतर और सटीक इलाज कैंसर पीड़ितों के हो सके। और उम्मीद है कि हम एक दिन इसका परमानेंट सलूशन ढूंढ पाएंगे। कुलपति ने सिनर्जी कैंसर इंस्टिट्यूट को पिछले तीन सालों में 18 हज़ार कैंसर सर्जरी करने पर बधाई दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.