एम्स गोरखपुर : नई कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता मंगलवार को करेंगी पदभार ग्रहण

News Desk : एम्स गोरखपुर को नया कार्यकारी निदेशक पद पर आर्मी से सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. विभा दत्ता मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगी।
एम्स प्रशासन को उनके चयन और नियुक्ति का आदेश मिल चुका है और उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डॉ. दत्ता अनुभवी चिकित्सक हैं और आर्मी मेडिकल कोर में लगभग 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुकी हैं। वह एक पैथोलॉजिस्ट हैं और इससे पहले एम्स नागपुर की निदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
2023 में एम्स नागपुर से सेवानिवृत्त होने से पहले वह 2016 से 2018 तक लखनऊ स्थित सेना के मध्य कमान में भी तैनात रही हैं। डॉ. दत्ता ने एमबीबीएस की पढ़ाई दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से की है।
एम्स गोरखपुर के निदेशक प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने डॉ. विभा दत्ता की नियुक्ति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ईमेल से सूचना मिल गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'