दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘सतरंग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को कर्मचारियों के संग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सतरंग’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति से हुई, जिसके बाद शास्वत पांडेय ने संस्कृत गीत प्रस्तुत कर भारत की महानता का गुणगान किया।

विकसित भारत की संकल्पना पर प्रभावशाली भाषण

गृह विज्ञान की छात्रा सिद्धि पांडेय ने “विकसित भारत” की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों को भारत के भविष्य और प्रगति की दिशा में प्रेरणा मिली।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

संगीत एवं ललित कला विभाग का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन

संगीत एवं ललित कला विभाग के छात्रों ने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। “सारी सारी रतिया जगावे हो रामा” चैती गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। इस प्रस्तुति में शुभम, प्रियंजली, शांतनु, अमन एवं अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

“कृष्ण-अर्जुन संवाद” नाटक ने बटोरी वाहवाही

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “कृष्ण-अर्जुन संवाद” नाटक ने दर्शकों को महाभारत के गूढ़ दर्शन से अवगत कराया। इस नाटक को पहले भी द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। इसमें वैदेही शरण, आशीर्वाद श्रीवास्तव, गर्विता, लाभांश, सुधांशु एवं अन्य विद्यार्थियों ने अभिनय किया।

नृत्य नाटक के माध्यम से ‘स्त्री दशा’ पर संवेदनशील प्रस्तुति

हिंदी विभाग की छात्राओं ने “स्त्री दशा” पर आधारित एक भावनात्मक नृत्य नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें महिलाओं की वर्तमान स्थिति को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया। इस प्रस्तुति में शगुन, अंशिका, स्वाति एवं अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया प्रतिभागियों का सम्मान

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी ही इसकी धुरी हैं, जिनके प्रयासों से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति के लिए सराहना की।

प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अंग्रेजी विभाग की डॉ. अपर्णा पांडेय, डॉ. दिव्या रानी और डॉ. उषा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अनेक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सफल संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या राय ने किया, जबकि वित्त अधिकारी जयमंगल राव ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.