गोरखपुर बौद्ध संग्रहालय में लगाया गया पशु कल्याण जागरूकता शिविर

गोरखपुर (सलोनी विश्वकर्मा) : शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी बौद्ध संग्रहालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें से एक स्टॉल (jonny_pets_gorakhnath, @global veteinary_clinic और animal_welfare_gorakhpur)

द्वारा पशु कल्याण जागरूकता अभियान के लिए स्थापित किया गया। इस अभियान का स्लोगन “Help Me Human” रखा गया, जिसका उद्देश्य लोगों में पशु कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

पशु कल्याण जागरूकता शिविर के जरिए लोगों को पशुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने, उनकी देखभाल, संरक्षण और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान पशुओं के प्रति मानवीय व्यवहार, उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार और क्रूरता के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया, जिसमे आयोजकों ने उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि समाज में पशुओं की भलाई के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

पशु कल्याण शिविर के दौरान पशुओं के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। शिविर में हार्नेस के उपयोग, पशुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर, सही आहार और वेक्सीनेशन के महत्व को बताया गया। हार्नेस से जानवरों को नियंत्रित किया जाता है, हेल्पलाइन से चिकित्सा सहायता मिलती है, आहार उनके स्वास्थ्य को बनाए रखता है, और वेक्सीनेशन उन्हें रोगों से बचाता है। आयोजकों ने इन उपायों के माध्यम से पशुओं के कल्याण और सुरक्षा पर जोर दिया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.