गाजीपुर: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बाइक रैली और संविधान रक्षा की शपथ

दुल्लहपुर, गाजीपुर: गाजीपुर जनपद के धामूपुर अंबेडकर पार्क में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही पार्क में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत मिठाई वितरण और केक काटकर हुई। ‘जय भीम’, ‘बाबा साहब अमर रहें’ जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संविधान की रक्षा और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की शपथ ली।

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बाबा साहब के दर्शन और पूजन हेतु पहुंचे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारने की अपील करते हुए कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है और हमें इसके मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।

कार्यक्रम के उपरांत एक बाइक रैली निकाली गई जो धामूपुर अंबेडकर पार्क से शुरू होकर बैरख, अमेहता, गोदसईया, कादीपुर, रेवरिया, संयोगपुर, रेहटी, खोजापुर, शिवपुर, नारायनपुर, दामोदरपुर, भागीरथपुर, जलालाबाद, राजगीरपुर, नसीरपुर, नायकडीह, दुल्लहपुर, जफरपुर, चुरामनपुर, अमारी, कंचनपुर और मटूकपुर तक निकाली गई।

कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र बागी, ग्राम प्रधान सिकानू राम, जेपी प्रधान और जगदीश प्रसाद ने सभी श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी तैनात रहा।

इस मौके पर मंजीत कुमार (अध्यक्ष), निखिल आनंद (उपाध्यक्ष), भरत राम (जिला पंचायत प्रत्याशी), संदीप कुमार, विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, अनिकेत चौहान, गौतम कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार, चंदन समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.