Neeraj Chopra Marriage : भारतीय मीडिया तैमुर-सैफ में उलझा रहा नीरज चोपड़ा ने रचा ली शादी
News Desk (नैन्सी यादव): भारतीय मीडिया एक तरफ सैफ अली खान पर हुए हमले को दिन कवर करता रहा उधर जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शादी रचा ली और भनक भी नहीं लगी।
भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने तीन दिन तक चले समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचा ली। भारतीय मीडिया को भनक तब लगी जब खुद नीरज चोपड़ा ने रविवार को शादी की सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Read Also : Indian Monalisa : वायरल मोनालिसा की खूबसूरती बन रही मुसीबत की वजह
नीरज चोपड़ा ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में साथ लाया। मैंने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।”
Neeraj Chopra की शादी की तस्वीरे देखकर फैंस हुए हैरान
उन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं रखी थी। नीरज ने अपनी शादी की तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं।
Read Also : Chapter 2 Podcast : रिया चक्रवर्ती ने हनी सिंह के सामने भूतिया साया को बताया बायपोलर डिसऑर्डर
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के चाचा भीम PTI को बताया कि विवाह देश में ही हुआ है और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। साथ ही साथ भीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी रखा जाएगा।
मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। हिमानी अमेरिका में पढ़ाई करती हैं लेकिन इस बात की हुई पुष्टि अभी नहीं की गई है कि इन दोनों की मुलाकात कब, कैसे और कहां हुई।
https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'