तीन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा का किया यौन शोषण

चेन्नई : कृष्णगिरि जिले में तीन सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा का यौन शोषण किया है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिस (DEO) ने तीनों टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने शिक्षकों को पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात तब सामाने आया जब पोंचमपल्ली के पास, बार्गूर तालुक के स्कूल के प्रधानाचार्य छात्रा के घर यह पूछने गए कि वह 5 जनवरी से स्कूल क्यों नहीं आ रही है। 2 जनवरी को स्कूल के वाशरूम में तीनों टीचरों ने बारी-बारी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया।

Read Also: Ghazipur News : ड्राईवर की आत्महत्या के बाद पुलिस पर रिश्वत और प्रताड़ना का आरोप

बच्ची के माता-पिता ने प्रधानाचार्य को बताया की बच्ची के पेट में दर्द होने के कारण स्कूल नहीं जा रही, पर प्रधानाचार्या के थोड़े दबाव डालने पर माता-पिता ने उन्हें सारी सच्चई बता दी। बच्ची ने प्रधानाचार्य को बताया कि तीन टीचरो चिन्नासामी, अरुमुगम और प्रकाश ने उसका यौन शोषण किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “लड़की के माता-पिता ने अपनी बच्ची के साथ हुई भयावह घटना का वर्णन किया, जिसके बाद प्रधानाचार्या ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सूचित किया और चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल किया। इसके तहत बर्गुर ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन (AWPS) में तीनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया,” अधिकारी ने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिला बाल संरक्षण इकाई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.