गाज़ीपुर न्यूज़: जयमाल स्टेज पर चले लाठी-डंडे, दुल्हन ने काटी शादी और दूल्हे पक्ष को बनाया बंधक

गाज़ीपुर न्यूज़ : गाज़ीपुर जनपद के शादियाबाद क्षेत्र के कस्बा कोईरी गांव में बीती रात आई बरात में जयमाल के समय स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। जिसके बाद बवाल हो गया और कन्या पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया और वर पक्ष को बंधक बना लिया।

कोईरी गांव निवासिनी लक्ष्मी कुमारी पुत्री बैजनाथ के घर पर बीती रात आजमगढ़ के जहानागंज से रितेश पुत्र स्व. राजेश बरात लेकर आया था।

इस बीच वहां सारी रस्में होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। उसी समय आशीर्वाद देने के लिए कन्या पक्ष से एक महिला स्टेज पर चढ़ गई।

ये बात बरातियों को नागवार गुजरी और उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद दुल्हन व दूल्हे पक्ष के बीच गाली गलौज के साथ ही विवाद हो गया और कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले।

ये देखकर दुल्हन ने शादी काट दी। शादी से मना करते ही वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को लेकर थाने ले आई।

इसके बाद बराती पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद दोपहर तक पंचायत हुई और दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए नगदी व भोजन में खर्च रूपए को दूल्हे पक्ष द्वारा देने के शर्त पर सभी को जाने दिया गया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.