12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी, कटनी से थी लापता

News Desk (Sanjana): मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली और इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही 29 वर्षीय अर्चना तिवारी को लेकर एक रहस्यमय मामला सामने आया था। अर्चना तिवारी 7 अगस्त की सुबह ट्रेन नंबर 18233 नर्मदा एक्सप्रेस से इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई थीं। वह B-3 कोच की ऊपर की सीट पर सफर कर रही थीं, लेकिन रास्ते में ही अचानक लापता हो गईं।

रहस्य बना 12 दिनों तक, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से खोज निकाला

इस मामले ने पूरे इलाके में सस्पेंस और चिंता का माहौल बना दिया था। लगातार 12 दिनों की तलाश के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपाल GRP के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने पुष्टि की है कि अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल बॉर्डर के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।


Read Also: Kashmir News: दहेज के लिए हत्या: रामनगर की शालू की दर्दनाक कहानी


जंगलों और CCTV से सुराग ढूंढते रहे अधिकारी

इस लापता केस की GRP रानी कमलावती थाना गंभीरता से जांच कर रहा था। पुलिस ने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और संभावित ठिकानों की खोजबीन की। SP लोढ़ा ने बताया, “हमने अर्चना की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी। जंगल-जंगल भटके, तकनीकी टीम लगाई और आज वह प्रयास रंग लाया।”

अब क्या होगा?

पुलिस की टीम अर्चना तिवारी को लेकर भोपाल ला रही है। उनके बयान लिए जाएंगे और उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अर्चना किन परिस्थितियों में नेपाल सीमा तक पहुंचीं, क्या यह अपहरण था या खुद से गई थीं, इस पर पुलिस की जांच जारी है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.