बारा में जलजमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, नाला निर्माण की तैयारी

भदौरा बीडीओ अमित कुमार शाह ने किया स्थलीय निरीक्षण, बोले- जनसमस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता

सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शाह ने मंगलवार को ग्राम सभा बारा पहुंचकर लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली और इसके स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।
बीडीओ अमित कुमार शाह ने कहा कि बरसात के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए नाला निर्माण कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बीडीओ के इस आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान होगा।

Don't try, this is illigal.