छात्र पर चाकू से हमला कर घायल करने के पांच आरोपियों को नगसर पुलिस ने दबोचा

अजित कुमार सिंह 

नगसर । नगसर हाल्ट थाना के गगरन गाँव में बीते गुरूवार को भेंड चराते समय दसवीं कक्षा के एक छात्र 15 वर्षीय अरुण पाल को चाकू से हमला कर घायल करने के मामलें में पुलिस ने पांच आरोपितों को क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप से घेराबंदी के गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ के बाद उनका चालान कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, वहाँ से सभी आरोपितों को बाल सुधार गृह भेंज दिया गया।
जो पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए है,उनमें क्रमशः अमन, शुभम,मनीष,अभय सिंह एवं मिथिलेश राजभर शामिल है,दो अन्य फरार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मालूम हो कि विगत गुरूवार को गगरन गाँव के नहर के समीप भेंड चरा रहे अरुण पाल पर बाइक सवार हमलावरों ने पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट के साथ ही चाकूओं से हमला कर जख्मी कर दिया था।इस मामलें में घायल की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सोनकर ने बताया कि छात्र पर हमले के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है,बताया कि शेष अन्य फरार को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।

Don't try, this is illigal.