गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार का जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री ने की अपील, सभी लोग लगाएं एक पेड़ मां के नाम

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के रिकॉर्ड लक्ष्य को पूरा करने के लिए रविवार, 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले पौधारोपण महायज्ञ-2026 के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखनाथ मंदिर में होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

श्री गोरखनाथ मंदिर कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में उनकी व्यस्तता के चलते गोरखनाथ मंदिर में प्रातः आयोजित होने वाला जनता दर्शन नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पौधारोपण महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश की दिशा में नया रिकॉर्ड स्थापित करना है।

Saurabh Upadhyay

सौरभ उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट व डिजिटल पत्रकारिता का 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण, आई-नेक्स्ट सहित कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग, न्यूज़ डेस्क, कंटेंट एडिटिंग और वेब पत्रकारिता की जिम्मेदारियां निभाई हैं। राजनीति, स्थानीय प्रशासन, जनसरोकार और समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है।

Don't try, this is illigal.