अयोध्या दर्शन को लेकर कांग्रेस का आरोप, कार्यकर्ताओं को घरों में रोके जाने का दावा

सेवराई। 30 जून को प्रस्तावित अयोध्या राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों में रोकने (हाउस अरेस्ट) का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के घरों के बाहर पहरा लगाकर उन्हें बाहर निकलने से रोका, जिसकी पार्टी ने कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह, तनुज पुनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह तथा पूर्व विधायक मीता गौतम सहित प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना था। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम से पहले ही बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राम मंदिर सभी श्रद्धालुओं का है और दर्शन के लिए किसी को रोका जाना उचित नहीं है। साथ ही किसानों की समस्याओं, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि जनता लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन को बर्दाश्त नहीं करेगी और कहा कि “जनता ही जनार्दन है।”

Don't try, this is illigal.