सेवराई:ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा सोलर शॉप, खण्ड विकास अधिकारी ने किया उदघाटन

सेवराई। तहसील क्षेत्र के विकास खंड भदौरा मुख्यालय के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेनू देवी ने क्षेत्र की पहली सोलर शॉप का शुभारंभ किया है। इस दुकान का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने फीता काटकर किया।

इस सोलर शॉप के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के लोगों को अब अच्छी गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, लाइट, पंखे और अन्य सौर ऊर्जा उपकरण उचित दामों पर उपलब्ध होंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह दुकान ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वच्छ ऊर्जा दोनों को बढ़ावा देगी। उन्होंने रेनू देवी जैसी महिलाओं को गांव की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बताया और कहा कि अब सेवराई क्षेत्र के लोगों को सौर उपकरणों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस उद्घाटन समारोह में एडीओ ग्राम्य विकास जगदीश केशरी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक कौशल कुमार, निधि उपाध्याय, सुनीता देवी, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

कस्बे में खुली इस सौर ऊर्जा की दुकान से उन गांवों को सीधा फायदा मिलेगा जहां बिजली की समस्या है। साथ ही, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदनी में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.