बाबा कीनाराम जूनियर हाई स्कूल अमौरा का 54वां वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया

सेवराई।( गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के अमौरा गांव स्थित बाबा कीनाराम जूनियर हाई स्कूल का 54वां वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान देशभक्ति गीत, कव्वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने कृष्ण-सुदामा के मिलन का मार्मिक दृश्य भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 10 और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को बाबा कीनाराम का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय वह स्थान है जहां बच्चे अपने भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रचित्त होकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान देवल नरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष यादव, अभिमन्यु सिंह, परमहंस सिंह, जमशेद खान,ग्राम प्रधान मिर्चा भोलू खान,आजम खान, रंगनाथ सिंह, प्रिंस कुमार सिंह,लाल बच्चन सिंह,सत्येंद्र सिंह ,तस्लीम अंसारी, बेचन अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.